हमीरपुर के मौदाहा में हुआ एनकाउंटर
विकास दुबे का पर्सनल बॉडीगार्ड था अमर दुबे, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम
हमीरपुर (ब्यूरो):- आठ पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के तीन करीबी रिश्तेदार व सहयोगी एनकाउंटर में ढेर हो चुके है। जबकि गोली लगने से 2 करीबी पुलिस ने गिरफ्तार भी किए है। वही अब मोस्ट वांटेड विकाड दुबे की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है। याद रहे कि अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता था। वही परिजनों को सूचना देने के बाद भी कोई शव को लेने तक नहीं आया। काफी समय बाद कुछ रीतेदार शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे थे। मगर उन्होंने भी अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनो शवों का भैरवघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
कानपुर हत्याकांड:विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मारा गया..
