इस बार के दीपोत्सव में टूटेगा; पांच लाख दीये जलाकर तोड़ेंगे पुराना रिकॉर्ड
अयोध्या (ब्यूरो)-: उत्तर प्रदेश में राम की नगरी अयोध्या में इस बार कोरोना महामारी के बीच दीपोत्सव मनाया जाएगा। चौथे साल होने वाले दीपोत्सव को और भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में दीपोत्सव समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 13 नवंबर को होगा। एक दिन पहले साकेत महाविद्यालय से नया घाट तक रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सरयू के तट पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम कैसे आयोजित किया जाए, इस पर भी चर्चा की गई। इस बार दीपोत्सव में 5 लाख दीप जलाए जाएंगे। बीते साल दीपोत्सव में अयोध्या की प्रसिद्ध राम की पैड़ी पर 4.5 लाख दीप जलाए गए थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया था।
इस बार के दीपोत्सव में टूटेगा; पांच लाख दीये जलाकर तोड़ेंगे पुराना रिकॉर्ड !
