फैंस ने अलग-अलग तरीकों से किया “BIRTHDAY WISH”
मुंबई(ब्यूरो) :- बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ यानि प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। आज प्रियंका अपना 38वां जन्मदिन मना रही है.. बता दे कि प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं है.. और महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था… इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने मिस वर्ड का खिताव अपने नाम किया था… मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ी।
जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें :-
प्रियंका जब 13 साल की थीं वो अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं। जहां उन्होंने तीन साल बिताए और वहीं स्कूल में एडमिशन लिया। अमेरिका में प्रियंका को नस्लभेद और रंगभेद का सामना करना पड़ा था… इसका खुलासा प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान भी किया था। प्रियंका वापस भारत आईं और बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई भी पूरी की..
प्रियंका के माता पिता सेना में डॉक्टर थे। इस वजह से उनकी पोस्टिंग अलग अलग शहरों में होती थी। प्रियंका का परिवार दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लद्दाख, लखनऊ, बरेली में रहा है। इस वजह से प्रियंका की स्कूलिंग भी कई शहरों में हुई। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन गायक और अभिनेता निक जोनस से शादी कर ली। शादी क्रिश्चियन और पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी। राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी।
ये भी पढ़े :- बिजली विभाग का नया कारनाम ! लॉकडाउन में थमा दिया 57 हजार का बिल ! जानिए पूरा मामला !