करनाल के सांसद संजय भाटिया ने दी जानकारी
हरियाणा के छह जिलों में सोशल मीडिया को किया गया था बैन
वेब न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल एसोसिएशन ने सीएम से मिलकर उठाया था मुद्दा
चंडीगढ़ (भारत 9 ब्यूरो) :- हरियाणा के छह जिलोंमें वहां के डीसी की ओर से सोशल मीडिया पर लगाया गया बैन आज हटा दिया जाएगा……करनाल से बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर लगाए गए बैन को हटाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आदेश जारी कर दिएहै…..मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया है….इसके अलावा हरियाणा सरकार वेब पोर्टल के लिए एक पॉलिसी भी बना रही है, जिसेजल्द ही लागू कर दिया जाएगा….बता दें कि हरियाणा के कैथल, सोनीपत, भिवानी,महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और करनाल के डीसी ने अपने-अपने जिले में वेब चैनल परप्रतिबंध लगा दिया था…
इसके बाद वेब न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रधान कमल वधावन के नेतृत्व में प्रदेश भऱ के वेब पोर्टल संचालकों के एक शिष्टमंडलने करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर उनसे वेब चैनल पर लगाए प्रतिबंधको हटाने की मांग की थी….मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिष्टमंडलके प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया था कि वे इस बारे में अधिकारियों से बात करजल्द ही फैसला लेंगे…मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कहे अनुसार इस बारे मेंअधिकारियों से मंत्रणा कर वेब चैनल पर लगे प्रतिबंध को हटाने के आदेश जारी किए है।
ये भी पढ़े :-
सियासी घमासान : Sachin Pilot खेमे पर दर्ज हो सकती है FIR ! खेमे में तीन और MLA
करनाल के सांसद संजय भाटिया ने इस बारे मेंटेलीफोन पर कुछ वेब चैनल संचालकों को इसकी जानकारी दी है…..वेब न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल एसोसिएशन ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।