शिव शंकर को प्रसन्न करने का एकमात्र उपाय है यह महारुद्राभिषेक !
सावन शिवरात्रि पर एक बार इसे संपन्न करने से दूर हो जाती है सभी विपदाएं !
चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- सावन का महीना शिव के माह के रुप में माना जाता है। जिसके कारण इस माह में महादेव के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में आप क्या करे की महादेव की कृपा आप पर लगातार बरसाती रहे… भारत9 आपको आज कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहा है.. जिससे आपका जीवन सफल हो जाएगा… इसे कांवर यात्रा के समापन दिवस के रूप में भी जाना जाता है। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। इस माह में शिव से मांगी गई समस्त मनोकामनाएं शीग्र ही पूर्ण होती है। इसलिए इस माह की शिवरात्रि शिव आराधना में बहुत ही अधिक महत्व रखती है।
निम्न वस्तुओं से किया जाएगा शिव का महारुद्राभिषेक :-
नारियल पानी : शत्रु प्रभाव व प्रेत बाधा दूर करने के लिए
भस्म : शत्रुओं के विनाश लिए
वर्षा जल : नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए
गन्ने का रस : लक्ष्मी प्राप्ति के लिए
गंगा जल : ग्रहों द्वारा उत्पन्न दोष दूर करने के लिए
भांग :सुखद स्वास्थ की प्राप्ति के लिए
घी :कारोबार में अड़चनें दूर करने के लिए
शहद : विद्या प्राप्ति के लिए
शक्कर : खुशहाली के संचार के लिए
दूध : घर का वातावरण सुखद और पवित्र रहने के लिए
दही : पारिवारिक कलह और अचानक नुकसान से बचने के लिए