BJP सांसद नायब सैनी Corona पॉजिटिव, खुद सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी !
कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में हुए थे शामिल
चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है…जिसके बाद बीजेपी खेमे में हड़कंप मच गया है…सैनी ने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है…अब इसके बाद मुख्यमंत्री भी शक के घेरे में आ गए है…उन्होंने कुछ दिन पहले तक अपने संपर्क में आने वाले लोगों को घर पर क्वारंटाइन होने और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच कराने की अपील की है…नायब सैनी हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं…उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन की अधिसूचना जो जारी हुई है.. उसको पालन करने की भी लोगों से अपील की है.. ताकी सभी घरों में सुरक्षित रह सके।