विकास दुबे का अंत,एसटीएफ ने मार गिराया
कानपुर (ब्यूरो) :- कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। विकास दुबे को एसटीएफ ने मार गिराया है… विकास दुबे तो मर गया पर अपनी मौत के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं…. गाड़ी किस तरह पलटी, किन परिस्थितियों में पलटी, लोगों और मीडिया को घटना स्थल से दूर क्यों रखा गया जैसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश और पुलिस का पिस्टल छीना। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और विकास घायल हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3.13 बजे झांसी पहुंचा। बता दे की कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा गया। इस दौरान झांसी के टोल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी…एसटीएफ का काफिला गुजरते हुए आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। पुलिस का कहना है कि विकास को जिस गाड़ी में लाया जा रहा था वह हादसे का शिकार हुई। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मारा गया। पुलिस अब इस मामले में कुछ और खुलासा करेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी.. या विकास दुबे राजनीती का शिकार हो गए..
मास्टरमाइंड विकास दुबे का एनकाउंटर, मौत के पीछे छोड़ गई कई सवाल!
