बलजीत सिंह दादूवाल चुने गए HSGPC के प्रधान
जसबीर सिंह खालसा को दो मतों से हराया
कमेटी के सभी 36 सदस्यों ने किया मतदान
गुहला चीका (सुरेंद्र वधावन ) :- एक लंबे अरसे के बाद चीका में छठी-नौंवी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पदके चुनाव के लिए मतदान हुआ…..मतदान की प्रक्रिया शुरू होनेके साथ ही प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे स्वर्ण सिंह ने बलजीत सिंह दादूवाल को अपना समर्थन दे दिया था ….स्वर्ण सिंह की ओर से दादूवाल को अपना समर्थन दिए जाने केबाद दादूवाल और जसबीर सिंह खालसा के बीच में सीधा मुकाबला था …..मतदान केदौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी शशांक कुमार ने भी मतदान स्थल का दौराकिया….इस दौरान बलजीत सिंह दादूवाल और जसबीर सिंह खालसा दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया था.. लेकिन अब बलजीत सिंह दादूवाल को HSGPC के प्रधान के रूप में चुन लिया गया है.. जसबीर सिंह खालसा को दो मतों से हार का सामना करना पड़ा.. गौरतलब हो कि कमेटी के सभी 36 सदस्यों ने किया मतदान किया था.. जिसमे से 36 में से 19 वोट हासिल कर दादूवाल प्रधान बन गए है… जसबीर सिंह खालसा को 17 वोट मिले है..
बलजीत सिंह दादूवाल चुने गए HSGPC के नए अध्यक्ष ! जानिए कितने मिले वोट ?
