कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारे सरकार !
लखनऊ (ब्यूरो) :- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा.. बता दे कि उतर प्रदेश अपराध के लिए नंबर एक पर गिना जाता है… महामारी और लॉकडाउन में भी यहां अपराधों की दर कम नहीं हुई.. बता दे कि मामले में कोई गिरावट नहीं आई है.. इसी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनको पत्र लिखा है… उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि वह कानून-व्यवस्था ठीक करें, जनता परेशान है। प्रियंका ने लिखा है कि प्रदेश में कानून-व्यस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें, साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए।
प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कही ये बाते !
