कई राज का खुलासा कर सकती है पुलिस !
मुंबई (ब्यूरो) :- सुशांत सिंह राजपूत अपनी मृत्यु के बाद कई सवाल पीछे छोड़ गए है… उनके परिवार वाले और फैंस अभी भी उनकी मौत को सुसाइड नहीं बल्कि ऐसा मान रहे है कि उनकी हत्या की गई है..हाल ही में उनकी फिल्म दिल बेचारा भी लॉच हुई है.. उसके बाद उनके फैंस उन्हें काफी याद कर रहे है… सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस की लोगों से पूछताछ जारी है… इसके लिए अब महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस थाने बुलाया गया है…. महेश भट्ट को मुंबई पुलिस ने थाने में हाजिर होने के लिए कहा गया है… रविवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया था कि सुशांत सुसाइड मामले में महेश भट्ट और करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी… जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा… अभी कुछ और बॉलीवुड सितारों से भी पूछताछ की जाएगी।
पुलिस ने डायरेक्टर महेश भट्ट को बुलाया, जानिए सुशांत केस का सच !
