चंडीगढ़ में नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी!
चंडीगढ़(ब्यूरो)।: चंडीगढ़ में शुक्रवार से सफाई कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों नगर निगम दफ्तर के बाहर अपनी मांगों के लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह कर्मचारी नगर निगम की स्मार्ट घड़ी व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। उधर शहर में लोगों के घरों में कचरे का ढेर लगा हुआ है।
यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा ने कहा कि स्मार्ट घड़ियों से बंधुआ मजदूर जैसा अनुभव होता है। कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए यह घड़ी उन्हें पहनाई जा रही है। घर-घर से कचरा उठाने वाली एसोसिएशन के समर्थन से शहर के रेजिडेंशियल एरिया से कचरा भी नहीं उठ रहा है।
इससे पहले एक दिन के लिए काम छोड़ हड़ताल और रोष प्रदर्शन 15 अक्तूबर को नगर निगम कार्यालय के सामने किया गया था लेकिन नगर निगम के अधिकारियों और कमिश्नर ने यूनियन के साथ कोई बैठक नहीं की। ऐसे में 17 अक्तूबर को यूनियन की एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 23 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
निगम के अनुसार घर-घर से कचरा लेने वाली एसोसिएशन 2 लाख 10 हजार घरों से कचरा उठाती है। हालांकि, एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी के अनुसार ढाई लाख से ज्यादा घरों से एसोसिएशन कचरा उठाती है। गांव में जहां गाड़ी नहीं जा पाती है, वहां से भी एसोसिएशन ही कचरा उठाती है।
चंडीगढ़ में नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी!
