2 बजे शुरू होगी सत्र की कार्यवाही
चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- हरियाणा में कोरोना की चुनौती के बीच पहला विधानसभा सत्र आज से शुरू होने जा रहा है… आज से शुरू हो रहे सत्र में पहली बार ऐसा होगा जब एक सीट पर एक ही विधायक बैठेगा। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री और स्पीकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसके चलते ऐसे हालात पैदा हो गए है…पहली बार सदन में दर्शक नहीं होंगे। दर्शक दीर्घा में भी विधायक बैठेंगे। मीडिया गैलरी पहली बार सुनसान होगी। उनके अलावा परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, विधायक हरविंद्र कल्याण, असीम गोयल, राम कुमार कश्यप, लक्ष्मण नापा भी संक्रमित होने के कारण सदन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 26 अगस्त को बाद दोपहर 2 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शुरू होगा। इस दौरान कोविड-19 के चलते केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखकर सदन का संचालन किया जाएगा।
कोरोना की चुनौती के बीच विधानसभा सत्र आज से शुरू, जानिए कार्यवाही !
