कॉलोनी में लगवाया जा रहा मोबाइल टावर,स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय लोगों की शिकायत पर नहीं लिया गया कोई संज्ञान
बल्लभगढ़ (प्रेम खान):- बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में लग रहे मोबाइल टावर के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने टावर लगने का विरोध भी किया। विरोध कर रहे लोगों ने इस मामले में टावर लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी है। आदर्श नगर में दिखाई दे रहे यह वह लोग हैं, जो अपनी कॉलोनी में मोबाइल टावर लगने का विरोध कर रहे हैं।
दरअसल आदर्श नगर के छज्जू राम रोड पर पिछले 3 दिन से नया टावर लगाए जाने का काम चल रहा है जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया तथा नगर निगम के अधिकारियों को यहां टावर ना लगाने की शिकायत भी दी। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई भी संज्ञान ना लेने पर स्थानीय लोग सड़कों पर उतर गए और उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कोई तो सुन लो,हमारी भी पुकार…. हाए ये सरकार….
