टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन, आज ही होगा अंतिम संस्कार !
वस्क्यूलिटिस से थीं पीड़ित
मुंबई (ब्यूरो) :- टीवी सीरियल जो की घरेलू महिलाओं की पहली पसंद होते है… क्युकी इसमें काफी चीजे ऐसी दिखाई जाती है जो आपके परिवार से काफी मेल खाती है.. लेकिन हा आप कौनसा और कैसा चैनल देखना चाहते है वह आप पर निर्भर करता है। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव के फैंस के लिए बुरी खबर है। आज संगीता का मुंबई में निधन हो गया। संगीता श्रीवास्तव ने इस ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘थपकी प्यार की’ सहित कई टीवी सीरियल्स में अपना किरदार निभाया है.. संगीता श्रीवास्तव लंबे समय से वस्क्यूलिटिस नाम की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते वह काफी समय से अपना इलाज करवा रही थी.. बता दे कि 2011 में इन्होने अपने करियर की शुरुआत की थी.. और अब लॉकडाउन और बीमारी की वजह से अपने घर पर ही थी.. और काफी समय से काम से भी दुरी बनाए हुए थी.. लेकिन आज दोपहर को इनका निधन हो गया।
‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के फैंस के लिए बुरी खबर, नहीं रही अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव !
