फसलों के लिए बिजली सप्लाई न मिलने पर किसान भड़के।
फसल ख़राब होने पर भड़के किसान !
रतिया ( अशोक ग्रोवर ) : – किसान जिनका जीवन सिर्फ खेती पर ही निर्भर रहता है। महामारी के दौर में वो किसान जो अब भी अपना काम उसी ईमानदारी और मेहनत से कर रहे है जैसे वो किया करते थे। वही बात करे हरियाणा के रतिया की तो वहा पर किसानों को खेती करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खेती करने के लिए समय पर न पानी मिल रहा है और न ही बिजली। जिससे परेशान किसानों ने बिजली कार्यालय के आगे धरना किया। किसानों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मोके पर किसानों ने कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए और कहां कि वह रात को बिजली सपलाई बन्द कर मोबाइल बंद कर व गेट बंद कर सोए रहते हैं। खेतों में बिजली न आने से किसान काफी परेशांन है और उनकी फसल को भी काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ,मांग पूरी ना होने पर धरने पर बैठे किसानों ने अनिश्चित काल धरना चलाने की चेतावनी दी।
आखिर क्यों आया किसानों को गुस्सा?
