आज जांच करेंगे डॉक्टर,नानावती अस्पताल में चल रहा इलाज।
मुंबई (ब्यूरो) :- इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। वहीं ये महामारी अब बॉलीवुड के सितारों को भी अपना शिकार बना रही है। हाल ही में बच्चन फैमिली के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी घर में ही क्वारंटाइन में हैं, वहीं अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है। दोनों ही अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए लगातार जुड़े हुए है। हलाकि ख़बर ये भी सामने आ रही है कि उन दोनों की हालत में कुछ सुधार है और आज डॉक्टर फिर से उनका मेडिकल चेकउप करेंगे। इस बीच दोनों ही काफी पॉजिटिव बने हुए हैं.अमिताभ और अभिषेक का इलाज कर रहे डॉक्टर अंसारी अस्पताल 10 बजे पहुंचेंगे. डॉक्टर के आते ही उनका रूटीन चेकअप और जरूरी टेस्ट करवाए जाएंगे. हो सकता है कि अमिताभ और अभिषेक खुद ही सोशल मीडिया के जरिए अपने हेल्थ के बारे में जानकारी साझा करे। क्युकी उनके फेन्स को लगातार उनके स्वस्थ होने का इंतजार है।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सेहत में सुधार !
