उपभोक्ता फोरम में दाखिल हुआ हिंदी में केस
वकील राव रियाज ने किया केस दायर
चेक बाउंस को लेकर भी हिंदी में केस कर चुके हैं दायर
यमुनानगर (सुमित ओबरॉय ) :- भारतीय भाषा अभियान के पश्चिम क्षेत्र संयोजक नवीन कौशिक ने जनता को हिंदी में न्याय उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यह दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण है। अभियान के उत्तर क्षेत्र के संयोजक विशाल जोली ने कहा कि हिंदी भाषा में न्याय प्राप्त करने का अधिकार सरकार द्वारा राजभाषा अधिनियम में संशोधन कर प्रदान किया गया है तभी से अपार उत्साह हैं। अधिवक्ता राव रियाज अहमद ने अब जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में मोबाइल कंपनी के खिलाफ हिंदी में केस दायर किया है। बता दे कि ये दूसरा मामला है जो हिंदी में दायर किया गया है.. जिसकी पूरे प्रदेश में खूब चर्चा हो रही है.. अधिवक्ता राव रियाज अहमद ने बताया कि अभी तक जगाधरी उपभोक्ता फोरम में सभी केस अंग्रेजी भाषा में दायर किए जाते रहे हैं। पहली बार हिंदी में केस दायर किया गया। वही इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय पश्चमी क्षेत्र संयोजक ने बताया कि ये काफी ख़ुशी की बात है अब आमजन को भी समझ आएगा कि केस असल में है क्या ? उन्होंने ये भी कहा कि अंग्रेजी भाषा जिनको समझ नहीं आती थी उनको सरेआम लूटने का काम किया जाता था… अब वो लोग धोखाधड़ी का शिकार नहीं होंगे…. उन्होंने ये भी अपील की कि सभी को इस मुहीम को फॉलो करना चाहिए..
अब हिंदी में केस लड़ने में नहीं होगी दिक्कत ! इस उपभोक्ता फोरम में दाखिल हुआ पहला हिंदी केस !
